Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
बिहार

महाशिवरात्रि के दिन क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा खुमार, टीम इंडिया की शिव के रूप में हुई पूजा

Bihar News: महाशिवरात्रि पर पटना में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों की आरती उतारी. साथ ही मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की है.

 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पटना में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा. भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबले से पहले राजधानी पटना में क्रिकेट को लेकर अनोखा और भावनात्मक नजारा देखने को मिला. क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में प्रस्तुत करते हुए उनकी आरती उतारी और भारत की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.

इस खास आयोजन के दौरान मंत्रोच्चारण, शंखनाद और जयकारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया गया. क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों को सजाकर उन्हें भगवान शिव का स्वरूप बताया और कहा कि जैसे महादेव बुराई पर विजय दिलाते हैं, वैसे ही इस महा मुकाबले में भी भगवान शिव की कृपा से भारतीय क्रिकेट टीम को जीत जरूर मिलेगी. लोगों ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि आज के मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारी पड़ेगी.

पूजा-पाठ कर लोगों ने टीम इंडिया की जीत की कामना की

क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक त्यौहार है. जब क्रिकेट और आस्था एक साथ मिलते हैं, तो लोगों की भावनाएं और भी गहरी हो जाती हैं. महाशिवरात्रि जैसे पावन दिन पर भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना उनके लिए किसी बड़े पर्व से कम नहीं था. इसी वजह से उन्होंने पूजा-पाठ और आरती के माध्यम से टीम इंडिया की जीत की कामना की.

हर-हर महादेव के नारों से गूंजा कार्यक्रम

पूरे कार्यक्रम में ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा. लोग ढोल-नगाड़ों, शंख और मंत्रों के साथ भारतीय टीम के समर्थन में खड़े नजर आए. भारत की जीत को लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक सभी में एक ही उत्साह था. क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर भारतीय टीम जरूर जीत हासिल करेगी. यह आयोजन सिर्फ क्रिकेट समर्थन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और देशभक्ति का संगम बन गया. जिसने पटना में एक अनोखी और यादगार तस्वीर पेश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!