Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
Uncategorized
Trending

कुशीनगर। खुशखबरी: मुसहर परिवारों का ‘अपना घर’ का सपना हुआ सच, प्रशासन ने दिलाया भूमि पर कब्जा।

शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर : समाज के अंतिम पायदान पर खड़े मुसहर समुदाय के लिए आज का दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आया। कुशीनगर जिला प्रशासन की विशेष पहल पर खड्डा तहसील के 12 मुसहर परिवारों को उनके आवंटित आवासीय पट्टों पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया है। वर्षों का इंतजार खत्म होने से इन परिवारों में अब सुरक्षा और संतोष का भाव है।

जांच के बाद मौके पर मिली जमीन

कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के सख्त निर्देश पर सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम नगर पंचायत छितौनी के कुलहा गांव पहुंची। उपजिलाधिकारी (SDM) खड्डा के नेतृत्व में टीम ने पूर्व में आवंटित पट्टों का सत्यापन किया और मौके पर ही पैमाइश कर पात्र लाभार्थियों को उनकी जमीन का मालिकाना हक सौंप दिया।

इन 12 चेहरों पर लौटी मुस्कान

प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से निम्नलिखित लाभार्थियों को अपनी जमीन मिली:

नन्हू पुत्र गुलाब, रामबली पुत्र मोती, चंदर पुत्र मेघू, रामजीत पुत्र विदेशी। नंदू पुत्र मुनेसर, निरहारी पुत्र सुखराज, राजधारी पुत्र सुखराज, जगदीश पुत्र सुखराज। बाबूलाल पुत्र सुखराज, रामप्यारे पुत्र गुलाब, जित्तू पुत्र नारायण और लालजी पुत्र रामप्यारे।

विवाद मुक्त और शांतिपूर्ण कार्यवाही

प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रहे। मौके पर भारी पुलिस बल और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी ने किसी भी संभावित विवाद की स्थिति को टाल दिया। अब ये परिवार शासन की अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर अपने पक्के घर का निर्माण कर सकेंगे।

शासन की मंशा स्पष्ट है कि हर वंचित और पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। मुसहर समुदाय को भूमि पर कब्जा दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में पारदर्शी कार्यवाही जारी रहेगी।” महेंद्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी, कुशीनगर

प्रशासन की इस सक्रियता ने न केवल मुसहर परिवारों को सिर ढकने के लिए जमीन दी है, बल्कि व्यवस्था पर उनका भरोसा भी मजबूत किया है। यह कदम ‘अंत्योदय’ के संकल्प को धरातल पर उतारने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!