E-PaperUncategorizedक्राइमटेक्नोलॉजीधर्मबिहारमध्य प्रदेशयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज मां कालरात्रि की भक्ति में लीन दिखे एसपी विनय तिवारी, थावे मंदिर में आरती के बाद संभाली सुरक्षा की कमान।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

थावे मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण। 

गोपालगंज। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान गोपालगंज के एसपी  विनय तिवारी मां कालरात्रि की आरती करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। माता रानी की आराधना के बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली और पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

एसपी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुरक्षित दर्शन, सुचारु भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। जहां भी कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने पर जोर दिया गया है, ताकि भक्तों को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

थावे मंदिर में सुगम दर्शन की तैयारी

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोगों को सही दिशा बताने के लिए जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार व्यवस्था पर नजर रखेगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां भवानी के दर्शन कर सकें।

रहषु भगत की भक्ति से जुड़ी है थावे मंदिर की मान्यता

गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर की पहचान देशभर में है। लोकमान्यता के अनुसार, मां भवानी अपने परम भक्त रहषु भगत की पुकार पर थावे पहुंची थीं। नवरात्र के दौरान यहां बिहार सहित उत्तर प्रदेश, नेपाल और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में पहले रहषु भगत और फिर मां भवानी के दर्शन करने की परंपरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!