E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियाधर्मपंजाबबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में पुलिस पदाधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, एसपी विनय तिवारी ने किया शुभारंभ.

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

साइबर अपराध, क्राइम और ट्रैफिक मामलों की केस स्टडी पर मिला प्रशिक्षण, आधुनिक अनुसंधान तकनीकों से कराया गया अवगत। 

गोपालगंज। पुलिस पदाधिकारियों की कार्यक्षमता और अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से गोपालगंज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी विनय तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के दौरान साइबर अपराध, आपराधिक मामलों और यातायात से जुड़े प्रकरणों की केस स्टडी के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एसपी ने मामलों के उद्भेदन तथा अनुसंधान में अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों और प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के बेहतर, निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से निष्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यशाला में सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!