Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
https://gtvupbiharnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोरखपुर में यातायात व्यवस्था का DIG शिवशिंपी चन्नप्पा ने लिया जायजा, छात्रसंघ चौराहा से पैडलेगंज तक किया पैदल निरीक्षण।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए अधिकारियों को मिले आवश्यक निर्देश

 शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को DIG शिवशिंपी चन्नप्पा का जमीनी निरीक्षण। 

गोरखपुर। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज DIG शिवशिंपी चन्नप्पा  रेंज गोरखपुर ने छात्रसंघ चौराहा से पैडलेगंज चौराहा तक पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

DIG शिवशिंपी चन्नप्पा निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क पर यातायात की स्थिति, वाहनों की आवाजाही एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DIG शिवशिंपी चन्नप्पा ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!