Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मबिहारमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर में ईद-मिलादुन्नबी की धूम, अकीदत के साथ दिया भाईचारे का पैगाम। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन और सौहार्द का दिया संदेश। 

कुशीनगर। जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर अकीदत, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में धार्मिक झंडे नजर आए और लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षा को याद करते हुए अमन, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देते दिखाई दिए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया।

जुलूस के मार्गों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह ठंडे पानी, मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था रही, जिससे आयोजन में शामिल लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के जुलूसों को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहे और जुलूसों की लगातार निगरानी की गई। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!