Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
क्राइमबिहारमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार का प्राथमिक विद्यालय माधोपुर खुर्द में औचक निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता व मध्याह्न भोजन व्यवस्था परखी।

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

कुशीनगर।सेवरही विकास खंड के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय माधोपुर खुर्द का खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

निरीक्षण की शुरुआत उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से की गई। इसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों से छोटे एवं बड़े अनुच्छेद पढ़वाकर उनकी पठन क्षमता का मूल्यांकन किया। साथ ही उन्होंने स्वयं बच्चों को श्यामपट पर बुलाकर विभिन्न प्रश्न हल कराए और उनकी शैक्षणिक दक्षता का परीक्षण किया।

इस दौरान विधार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और नियमित अध्ययन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के रसोईघर का भी निरीक्षण किया, जहां तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों की गहन जांच की। इसके अतिरिक्त विद्यालय में बिजली, पंखों, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिन्द्र कुमार शुक्ल, अध्यापक पंकज कुमार, शिक्षामित्र मनमोहन श्रीवास्तव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!