Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाबिहारयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सांसद से मिली तरयासुजान संघर्ष समिति, गोमतीनगर–छपरा व पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव का मिला आश्वासन.

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार 

(कुशीनगर)।तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस एवं पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। पिछले छह माह से ठहराव की मांग को लेकर प्रयासरत स्थानीय लोगों ने एक बार फिर देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से उनके आवास पर मुलाकात कर स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक वसीम अहमद, छात्र नेता बैजनाथ कुमार ‘बैजू’ तथा नेहरू इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रधान लिपिक अनिल तिवारी शामिल रहे। उन्होंने सांसद को क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि ट्रेनों का ठहराव न होने से हजारों यात्रियों को इलाज, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्होंने तत्काल मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एवं रेल मंत्री से वार्ता कर इस महत्वपूर्ण मांग से अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने जल्द ही रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर तरयासुजान स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के ठहराव के लिए औपचारिक पत्र जारी कराने का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि पिछले लगभग एक वर्ष से तरयासुजान के जागरूक युवा लगातार हस्ताक्षर अभियान, टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम तथा जनसमर्थन अभियान चला रहे हैं। इस मांग को क्षेत्र के लगभग 40 गांवों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर हो जाता है, तो गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को लखनऊ सहित अन्य शहरों में इलाज कराने, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आम यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा।

जनभावना को देखते हुए अब क्षेत्रवासियों की निगाहें रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!