Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीलोकल न्यूज़

भाजपा नेता पवन दुबे की पहल रंग लाई: कटान प्रभावित दाह संस्कार घाट पहुंचे सांसद-विधायक, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश। 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार

कुशीनगर, कसया। छोटी गंडक नदी के लगातार हो रहे कटान से संकट में आए सोहसा मठिया के दाह संस्कार घाट को बचाने की मांग आखिरकार रंग लाई। भाजपा नेता पवन दुबे की पहल और ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद गुरुवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे एवं कसया विधायक पीएन पाठक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कटान से प्रभावित दाह संस्कार घाट का बारीकी से अवलोकन किया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि छोटी गंडक नदी का लगातार बढ़ता कटान घाट के अस्तित्व पर खतरा बन गया है, जिससे भविष्य में अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक धार्मिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक पीएन पाठक ने तत्काल एसडीएम कसया तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटान रोकने के लिए युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू कराया जाए और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि दाह संस्कार घाट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे बचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। वहीं विधायक पीएन पाठक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कटान निरोधक कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए।

जनप्रतिनिधियों के आश्वासन और प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों में राहत और उम्मीद का माहौल देखने को मिला। लोगों ने विश्वास जताया कि अब दाह संस्कार घाट को कटान से बचाने के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता पवन दुबे, फुलबदन कुशवाहा, सुधीर राव, ग्राम प्रधान मुकेश राव सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!