मुहर्रम पर समाजसेवी मुन्ना पांडे ने बढ़ाया हौसला, ताजिया टीमों को किया सम्मानित।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ़ स्टेट पर मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान समाजसेवी मुन्ना पांडे ने विभिन्न ताजिया एवं अखाड़ा टीमों को सम्मानित करते हुए एव सलेमगढ स्टेट हरिशंकर राय मुन्ना पांडे ने पुरस्कार प्रदान किए और उनके उत्साहवर्धन का कार्य किया। इस सराहनीय पहल की क्षेत्रवासियों ने खूब प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के कारण पूरे आयोजन में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
समाजसेवी मुन्ना पांडे ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी टीमों के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सतर्कता तथा समाजसेवी मुन्ना पांडे की इस प्रेरणादायक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और सहयोग का उत्कृष्ट नमूना पेश किया।




