Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबबिहारयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

शोणभद्र इंटर मीडिएट कॉलेज मटिहनिया, के संस्थापक स्व. श्री पाण्डेय जी का मनाया गया आठवीं पुण्यतिथि ।

तमकुहीराज,।कुशीनगर जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम कटेया मैनुद्दीन निवासी शोण इण्टर मीडिएट कॉलेज मटिहनिया कटेया मैनुद्दीन के संस्थापक और प्रबन्धक प्रख्यात शिक्षक एवं शिक्षाविद् स्वन श्री पाण्डेय जी का आठवीं पुण्यतिथि मनाया गया और उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महान् सद्‌कार्यों को याद किया गया।

बुधवार सायंकाल को स्व० श्री पाण्डेय जी के बड़े सुपुत्र रामश्रय पाण्डेय जी और छोटे सुपुत्र रामएकबाल पाण्डेय जी, मनोज पांडेय सहित परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि देते हुए उनको याद किया।

इस अवसर पर शिक्षक अंशुमान चतुर्वेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूजनीय स्वश्व श्री जी एक असाधारण प्रतिभा के धनी और मूर्धन्य व्यक्ति थे। उन्होंने ने ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के शिक्षा और उत्थान के लिए कॉलेज का स्थापना किया जिसके के हम सभी सदैव ऋणी रहेंगे।

स्व० श्री जी एक विशाल हृदय के व्यतित्व रखने वाले थे और वे हर विषम परिस्थितियों में गरीब असहायों की सेवा सहयोग के लिए सदैव खड़े रहते थे। प्रखर वक्ता होने के साथ सर्वांगीण प्रतिभा थी। आपको जमाना सुनता था, आपके छाया में जो आया उसको सुखी बनाया और आजीवन सर्वे भवन्तु सुखिनाः सर्वे सन्तू निरामयः के सिद्धांत पर चलते रहे।

इस अवसर पर कृष्ण मुरारी पाण्डेय, मनोज पांडेय, अंबिकेश पांडेय, प्रमोद पाण्डेय, त्रिपुरारी पाण्डेय, बृज बिहारी पांडेय, अनूप पांडेय, विनित पाण्डेय, अमित पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, शिवाय पाण्डेय, लड्डू पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला जी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!