Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली को गोली मार खुद को भी उड़ाया, प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के तमकुही राज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में एक युवक ने अपनी ही साली की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

बातचीत के बहाने बुलाया और दाग दीं गोलियां मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला 27 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति मंगलवार शाम अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी 18 वर्षीय साली, नैना कुमारी को किसी बात पर चर्चा करने के बहाने कमरे में बुलाया। जैसे ही नैना कमरे में दाखिल हुई, जितेंद्र ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कुछ ही पलों बाद कमरे से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाजें आईं। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। जब लोगों ने खिड़की से अंदर झांका, तो वहां नैना और जितेंद्र दोनों के खून से लथपथ शव पड़े थे।आरोपी: जितेंद्र प्रजापति (निवासी: कुचायकोट, गोपालगंज, बिहार)।मृतका: नैना कुमारी (18 वर्ष), आरोपी की साली।

(नैना कुमारी मृतका का फाइल फोटो )

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।घटना के समय जितेंद्र की पत्नी (मृतका की बहन) मायके में मौजूद नहीं थी।

घटना को गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ जयंत यादव और स्थानीय थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का परिणाम लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!