Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जोकीहाट में टॉप-10 अपराधी अरेस्ट:लूट की योजना नाकाम, देसी रिवाल्वर; एक जिंदा कारतूस-चोरी की बाइक बरामद.

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️

बिहार। अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात अपराधी मोहम्मद गजनी उर्फ मुस्तजिर और उसके सहयोगी मोहम्मद कलाम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है, जिससे लूट की एक बड़ी घटना टल गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी दशाना पंचायत स्थित बनमोतर पुल के पास लूट की योजना बना रहे हैं। अररिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम ने पुल के पास घेराबंदी की।

पुलिस टीम के पहुंचते ही बाइक पर सवार आरोपियों में हड़कंप मच गया 

मोहम्मद कलाम बाइक से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने मोहम्मद गजनी उर्फ मुस्तजिर को मौके पर ही दबोच लिया। गजनी के कब्जे से एक देसी रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस, एक चोरी की बाइक और एक चोरी का ऑटो चार्जर बरामद हुआ। *पुल के पास से आरोपी को धर दबोचा* फरार मोहम्मद कलाम को बाद में पुल के पास छिपे स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

दोनों आरोपी जोकीहाट थाना क्षेत्र के निवासी हैं।मोहम्मद गजनी उर्फ मुस्तजिर के पिता का नाम वाजबुल है, जबकि 42 वर्षीय मोहम्मद कलाम कबीर उद्दीन का पुत्र है। इनके खिलाफ पहले भी लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं,पुलिस ने कुल एक देसी रिवाल्वर, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की बाइक और एक चोरी का ऑटो चार्जर बरामद किया है।

इस कार्रवाई से जोकीहाट क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल टूटा है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पु0अनि रजनीकांत कुमार, पु0अनि पंकज कुमार, पु0अनि दीप नारायण यादव, महिला सिपाही अनुका कौल और सिपाही कारू कुमार शामिल थे।

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने टीम की सराहना करते हुए सभी शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!