Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
खेलधर्मबिहारमहाराष्ट्रयूपीराज्यलोकल न्यूज़

घूस लेकर लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड:मधेपुरा में DIG ने जांच के बाद की कार्रवाई, विभागीय एक्शन की प्रक्रिया शुरू. 

शक्ति कुमार ✍️ 

बिहार। मधेपुरा में घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने के मामले में DIG ने एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष को सूचना मिली थी कि मुरलीगंज थाना में पदस्थापित ASI बलिंदर पासवान ने एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ने के बाद उससे अवैध रूप से पैसे लेकर छोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ASI ने बेलो चामगढ़ चौक के पास पान दुकानदार को देसी शराब के साथ पकड़कर बेलो कैंप पर लाया था, लेकिन बाद में रुपए लेकर उसे छोड़ कर दिया।

इस आरोप को संज्ञान में लेते हुए DIG ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी मुरलीगंज थाना के थानाध्यक्ष को सौंपी गई,प्राथमिक जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई और मामला प्रथमदृष्टया सत्य पाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कोशी क्षेत्र के डीआईजी ने कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने ASI बलिंदर पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक को दिए गए हैं।

इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है,अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय कार्रवाई के तहत अब पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें संबंधित एएसआई की भूमिका और अन्य संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल होगी। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था और पारदर्शिता बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!