E-Paperक्राइमबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
किसानों के हितों के लिए शुगर मिल जीएम से मिले युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र।

शक्ति कुमार ✍️
सेवरहीं शुगर मिल जीएम ने कहा किसानों कोई असुविधा नहीं होगी।
कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा के युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र सेवरही शुगर मिल जीएम रामवीर सिंह से मिलकर उनकी समस्याओं को रखा जिसके बाद जीएम ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को सायंकाल सेवरहीं शुगर मिल के जीएम रामवीर सिंह से मिलकर छोटे काश्तकारों के गन्ने की पर्ची, जल की व्यवस्था आदि समस्याओं को को प्रमुखता से रखा और ये मीटिंग लगभग चार घंटे तक चली।
गन्ने के फसलों उचित प्रबंधन, सिंचाई , सुरक्षा और किसानों के अंदर जागरूकता संबंधी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। ओजस्वी मिश्र ने कहा कि किसानों के हितों के के मै सदैव तत्पर हूँ एवं अन्नदाता किसान हमारे जीवन का आधार है और उसकी समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।




