हल्की बारिश ने खोली सलेमगढ़ ओवरब्रिज बाइपास की पोल, कीचड़ और फिसलन से हांफी यातायात व्यवस्था!

रिपोर्ट शक्ति कुमार
सड़क पर उतरे चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय, पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा।
सलेमगढ़, कुशीनगर। निर्माणाधीन सलेमगढ़ ओवरब्रिज के बाइपास मार्ग की बदहाली ने हल्की बारिश में ही व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सड़क पर कीचड़ और फिसलन के चलते वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया, वहीं जगह-जगह जाम की स्थिति ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी।
हालात बिगड़ते देख बहादुरपुर चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय अपनी पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतर पड़े। झीम-झीम बारिश के बीच उन्होंने मोर्चा संभालते हुए जाम हटवाने और यातायात को सुचारु कराने के लिए सक्रिय प्रयास किए। पुलिस टीम की तत्परता से आम लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की गई।
पुलिस मुस्तैद, लेकिन निर्माण एजेंसी कब होगी जिम्मेदार?
एक तरफ पुलिसकर्मी बारिश के बीच सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए, तो दूसरी तरफ निर्माणाधीन बाइपास मार्ग की बदहाली ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब हल्की बारिश में ही सड़क का यह हाल है, तो तेज बारिश में स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है? कीचड़ और फिसलन के बीच गुजरते वाहन कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
सवाल बड़ा है—क्या हादसे के बाद जागेंगे जिम्मेदार?
आखिर निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग सड़क को सुरक्षित एवं आवागमन योग्य बनाने के लिए कब ठोस कदम उठाएंगे? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
जनता को केवल आश्वासन नहीं, सुरक्षित सड़क चाहिए। संबंधित विभाग को चाहिए कि बाइपास मार्ग पर जलभराव, कीचड़ और फिसलन की समस्या का तत्काल समाधान कराए, ताकि राहगीरों को राहत मिले और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
फिलहाल, बारिश के बीच यातायात संभालने में जुटी बहादुरपुर चौकी पुलिस की सक्रियता सराहनीय है,




