Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुचायकोट थाना बनेगा आस्था का केंद्र! आज सजेगा मां सती का भव्य दरबार, अनोखे अंदाज में पूजा करेंगे पुलिसकर्मी।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

सफेद कुर्ता-पीली धोती में दिखेंगे पुलिसकर्मी, मां सती की भक्ति में डूबेगा थाना परिसर

▶ थानाध्यक्ष दर्पण सुमन होंगे मुख्य यजमान, वर्षों पुरानी परंपरा का होगा भव्य निर्वहन। 

कुचायकोट। जहां आमतौर पर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की चर्चा होती है, वहीं कुचायकोट थाना परिसर आज आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत थाना परिसर में मां सती का भव्य और दिव्य दरबार सजाया गया है।

इस खास धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भव्य तोरण द्वार, रंग-बिरंगी विद्युत सजावट और विशाल पंडाल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में बनाई गई मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां सती की पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस पावन अनुष्ठान में थानाध्यक्ष दर्पण सुमन मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी पूजा-अनुष्ठान में भाग लेंगे।

🚨 पुलिसकर्मियों का दिखेगा अनोखा धार्मिक स्वरूप

इस आयोजन की खास बात यह होगी कि पुलिसकर्मी और पूजा समिति के सदस्य पारंपरिक परिधान में नजर आएंगे। सफेद कुर्ता, पीली धोती और पीला गमछा धारण कर सभी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां सती की आराधना करेंगे।

वर्दी और आस्था के इस अनूठे संगम को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मां सती के भव्य दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जहां श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

कुचायकोट थाना परिसर आज केवल पुलिसिंग का केंद्र नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का एक भव्य धाम बनकर नजर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!