तरया सुजान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अहिरौलीदान में घर के भीतर छिपाकर रखी 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार।

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी कर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की खेप बिहार ले जाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।
अभियान के तहत हुई घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.05.2026 को तरयासुजान पुलिस ने ग्राम अहिरौलीदान में दबिश दी।
बरामदगी का विवरण पुलिस ने अभियुक्त के घर से कुल 68 पेटी (प्रत्येक 200 ML) अवैध शराब बरामद की।कुल मात्रा: 612 लीटर (ब्रांड: बंटी बबली)अनुमानित कीमत: लगभग 01 लाख 60 हजार रुपये.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस ने मौके से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 5 पड़ोसी राज्य बिहार के निवासी हैं:
गुड्डू कुमार सिंह (अहिरौलीदान, कुशीनगर)
छोटेलाल यादव (गोपालगंज, बिहार)
राजेश सिंह (गोपालगंज, बिहार)
धर्मेन्द्र यादव (गोपालगंज, बिहार)
पंकज यादव (गोपालगंज, बिहार)
परदेशी कुमार यादव (गोपालगंज, बिहार)
विधिक कार्यवाही
इस बरामदगी के आधार पर थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, उप-निरीक्षक संजीव कुमार मौर्य, मृत्युंजय सिंह, शिवप्रकाश सिंह सहित मुख्य आरक्षी दयानन्द चौरसिया और आरक्षी आशीष कुमार, आशुतोष यादव, कमलेश कुमार, मंतोष कुमार व शिवशंकर राजभर की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।




