Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबबिहारमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गोपालगंज के लाल का कमाल: सूरज कुमार का चयन सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) में उप प्रबंधक के पद पर हुआ।

कुचायकोट (गोपालगंज): बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोटनरहवां में आज खुशी का माहौल है। गाँव के होनहार युवक सूरज कुमार ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) में उप प्रबंधक (बिजनेस डेवलपमेंट) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।

अनुभव और उपलब्धियों का मिला प्रतिफल सूरज कुमार का चयन वर्ष 2025 की स्थायी पद चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। उनकी यह उपलब्धि उनके वर्षों के अनुभव और ऊर्जा क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता का परिणाम है। सूरज वर्तमान में भारत सरकार के एक अन्य प्रमुख उपक्रम एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN) में वर्ष 2022 से एग्जीक्यूटिव के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे, जहाँ उनका चयन लैटरल एंट्री के माध्यम से हुआ था। इससे पूर्व, उन्होंने पीटीसी (PTC) इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) के रूप में भी कार्य किया है।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निभाएंगे अहम भूमिका
बताते चलें कि SECI भारत में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षमता की वृद्धि और विकास के लिए समर्पित देश का अग्रणी नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है। सूरज कुमार अब इस संस्थान में उप प्रबंधक के रूप में देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सफलता का श्रेय परिवार और बड़ों के आशीर्वाद कोअपनी इस अप्रतिम सफलता पर सूरज कुमार ने अत्यंत विनम्रता के साथ कहा कि उनकी इस उपलब्धि का आधार उनके माता-पिता एवं चाचा-चाची जी का आशीर्वाद और उनके द्वारा किया गया त्याग है। उन्होंने बताया कि परिवार के अटूट सहयोग और सही मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।

सूरज की इस बड़ी कामयाबी की खबर मिलते ही कोटनरहवां गाँव में उत्सव जैसा माहौल हो गया परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले लगकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राजीव राय के पुत्र सूरज राय की इस सफलता को क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है।

सूरज की यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे जिले की उपलब्धि है। इससे साबित होता है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से देश के बड़े संस्थानों में अपनी जगह बनाई जा सकती है. 

इनके पिता गुड्डू राय का मानना है की इस सफलता का कारण बच्चे का कर्म के साथ-साथ पूर्वजों और बड़ों का आशीर्वाद तो है ही परंतु प्रमुख रूप से वह अपने छोटे भाई मनोज राय जी के सतत मार्गदर्शन को मानते है , जो वर्तमान में गाजियाबाद कोआपरेटिव बैंक, नोएडा में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!