Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर: किसानों के लिए अनिवार्य हुआ पंजीकरण, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ।

शक्ति कुमार ✍️ 

तमकुहीराज (कुशीनगर):क्षेत्र के किसानों के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एसडीएम तमकुहीराज, आकांक्षा मिश्रा ने अपील करते हुए कहा है कि सभी किसान जल्द से जल्द अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें। शासन के निर्देशानुसार, बिना पंजीकरण के किसानों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिलना संभव नहीं होगा।

(तमकुही राज एसडीएम अकांक्षा मिश्रा)

पंजीकरण क्यों है आवश्यक? किसानों को निम्न सुविधाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है: खाद और बीज: उचित दर पर उर्वरक और प्रमाणित बीज प्राप्त करने हेतु। आर्थिक लाभ: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्तें जारी रखने के लिए। कृषि उपकरण: सरकारी सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए। सुरक्षा कवच: फसल बीमा और दुर्घटना बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए।

कहाँ कराएं पंजीकरण? किसान भाई अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

अपील: सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त करने के लिए देरी न करें, आज ही अपना पंजीकरण पूर्ण कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!