Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़धर्मपंजाबयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में नव-निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

शक्ति कुमार ✍️ 

आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम।”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन, में विभिन्न नव-निर्माण कार्यों( टाइप -2, टाइप -3 विल्डिंग) का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस लाइन परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार द्वारा स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नव-निर्माण कार्यों की मुख्य विशेषताएं

ये निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पुलिस की आधुनिकता, कुशलता और जन-केंद्रित पुलिसिंग की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम हैं।
इनमें शामिल प्रमुख कार्य हैं। 

पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं, आधुनिक वाहन पार्किंग एवं रखरखाव क्षेत्र, सुरक्षा एवं निगरानी हेतु उन्नत सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी सुविधाओं का विकास, पर्यावरण अनुकूल एवं ऊर्जा संरक्षण पर आधारित डिजाइन।

ये सभी निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग की योजनाओं के अनुरूप तैयार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य पुलिस बल को अधिक प्रभावी, तकनीकी रूप से सक्षम और जनता के प्रति संवेदनशील बनाना है।

पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार ने कहा, कि यह भूमि पूजन एवं शिलान्यास केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह कुशीनगर पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग की मजबूत नींव रखने का प्रतीक है।

हमारा लक्ष्य है कि कुशीनगर जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण और समुदाय के साथ बेहतर समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए।

ये नए भवन एवं सुविधाएं हमारे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेंगी, जिससे जनता को अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!