Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
टॉप न्यूज़पंजाबमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

श्री रुद्र महायज्ञ के लिए 5100 कन्याओं ने जलभरी , राजापुर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलशयात्रा।

शक्ति कुमार ✍️

धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो। प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर बजार में हजारों पुरुषों महिलाओं बच्चों के जय श्री राम, हर हर महादेव के गगनभेदी नारे के साथ भक्तिभाव से शनिवार के दिन राजापुर बाजार गुंजायमान हो उठा। कलशयात्रा राजापुर यज्ञ मंडप से गरैयाखाल पुरखास 5 आडी गंडक नहर से जल भरने के बाद मादाचक, तारा नरहवां कुट्टी, परिक्रमा होकर राजापुर बाजार होते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचा।

इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर गोपालपुर थानाध्यक्ष मयफोर्स मौजूद रहे। महायज्ञ के व्यवस्थापक पंडित युगल किशोर पांडेय ने बताया कि  प्रतिदिन प्रवचन व रामलीला का आयोजन किया गया है। वहीं, कलस यात्रा को लेकर जगह जगह पानी व जूस की व्यवस्था की गई थी।
महायज्ञ के व्यवस्थापक युगल किशोर पांडेय ने बताया कि रुद्र महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र की ख्याति बढ़ेगी। यज्ञ से धार्मिक व वैज्ञानिक लाभ मिलते हैं। जिसके लिए लोग दूसरे प्रांत व धर्म स्थलों पर जाकर इसका लाभ लेने में लगे रहते हैं।

यहां पर यज्ञ होने से लोगों को काफी शांति मिलेगी। उन्होंने कहा महायज्ञ से न सिर्फ हिन्दू धर्म की परंपरा को बल मिलता है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है।

महायज्ञ के सफल आयोजन में वे हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर व्यवस्थापक पंडित युगल किशोर जी, श्यामबिहारी पाण्डेय जी, अनमोल तिवारी, रघुपत साह, छोटे राय, गुड्डू पाण्डेय, छोटू पाण्डेय, केशव ओझा, पंडित अमरनाथ पांडे, बबलू कुमार, धन्नाजय राय, आदि लोग सैकड़ों ग्रामवासी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!