Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
बिहारबॉलीवुडराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर के पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, फेसबुक पोस्ट पर विवाद में ले ली थी जान। 

शक्ति कुमार ✍️ 

मुजफ्फरपुर: यहां साहेबगंज थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पुष्कर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे इस हत्याकांड के मुख्य शूटर लोकेश कुमार उर्फ लवकुश कुमार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है।यह घटना 15 नवंबर 2024 की है,

जब माधोपुर हजारी निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र पुष्कर सिंह की ब्लॉक गेट के पास घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और आपसी विवाद के बाद सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची गई थी।

एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार इस मामले में पहले भी एक आरोपी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत को एनआईए और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 27 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर से मुख्य आरोपी लोकेश कुमार को दबोचा गया।

पूछताछ के दौरान उसने इस हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी इतना ही नहीं, आरोपी ने मार्च 2025 में चर्चित यूट्यूबर टीम से जुड़े सैफुल अंसारी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!