Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperhttps://gtvupbiharnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबिहारयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज डीएम समीर सौरभ ने किया सम्मानित, विश्व चैंपियनशिप के लिए दोनों खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

गोपालगंज के इन दोनों होनहार खिलाड़ियों से अब पूरे देश को विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

16 से 20 सितंबर तक दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे दोनों खिलाड़ी, डीएम समीर सौरभ ने किया सम्मानित

गोपालगंज। जिले के लिए गर्व और खुशी की खबर है। बरौली प्रखंड के रतनसराय निवासी भवानी सिंह और रामपुर निवासी रिया सिंह का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी 16 से 20 सितंबर 2026 तक दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ताइक्वांडो फ्रीस्टाइल पूमसे में राष्ट्रीय स्तर पर चार बार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके भवानी और रिया की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गोपालगंज जिले में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर गोपालगंज जिलाधिकारी समीर सौरभ एवं जिला खेल पदाधिकारी अनिल कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना न केवल बड़ी उपलब्धि है, बल्कि जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!