Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर में रक्षाबंधन की अनोखी तस्वीर, डीएम महेंद्र सिंह तंवर को राखी बांध छात्राओं महिलाओं एवं खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट शक्ति कुमार

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील।

कुशीनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कुशीनगर कलेक्ट्रेट में प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। ओम शांति धर्मपुर की महिलाओं, गीता इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को राखी बांधकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के कक्ष में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह का विशेष उत्साह देखने को मिला। राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं, छात्राओं और खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी महिलाओं, छात्राओं एवं खिलाड़ियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान का पावन पर्व है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाएं। पर्व के दौरान आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं एवं बहनों के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क परिवहन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करना है, इसलिए बहनें इसका लाभ लेते हुए अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचें।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं, छात्राओं एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपस्थित लोगों ने भी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!