Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबबिहारमहाराष्ट्रयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार का एक तस्कर गिरफ्तार। 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार 

GTV UP BIHAR NEWS 

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से तस्करी कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार 9 जुलाई 2026 को थाना कसया पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन वाहन जांच के दौरान एक वैगनआर कार (संख्या BR31F9342) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 630 बोतल 8PM (180 एमएल) तथा 48 बोतल रॉयल स्टैग (375 एमएल) शामिल हैं।

मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश दास, पुत्र पलटू दास, निवासी जयमंगलापुर, थाना नरकटियागंज, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 0416/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई को थाना कसया के प्रभारी निरीक्षक इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश चौहान, अर्जुन कुमार तथा आरक्षी बृजमोहन यादव की टीम ने अंजाम दिया

कुशीनगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!