Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर सलेमगढ प्राची क्लिनिक एवं आर्थो केयर’ का वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर सलेमगढ़ कस्बा केस्थानीय ग्राम पंचायत के सलेमगढ़ कस्बा में प्राची क्लिनिक स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई और मजबूत दिशा मिली है।

क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। यहाँ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘प्राची क्लिनिक एवं आर्थो केयर’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ है।

वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत कुमार सिंह ने कहा कि यह अस्पताल सलेमगढ़ और आस-पास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा।

वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जयन्त कुमार सिंह जी के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर क्षेत्र के कई नेता और सम्मानित लोग एकजुट हुए। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत सिंह एवं विशिष्ट रूप में मुख्य अतिथि सपा नेता अवध ठकुराई अरविंद राय पूर्व प्रधान विनोद पटेल भाजपा युवा नेता निलय सिंह और साकेत सिंह युवा समाज सेवी मुन्ना पांडेय मिथिलेश ठाकुर साथ ही गोविंद ठाकुर, छोटे लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश, रामनाथ , रामेश्वर पटेल, पंकज राय, राजकुमार भारती , भोज खरवार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि सलेमगढ़ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में एक समर्पित प्राची क्लिनिक आर्थो केयर और क्लिनिक का खुलना बेहद सराहनीय कदम है।
यहाँ मरीजों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं और आधुनिक संसाधन स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराएंगे।

संचालक डॉ. प्रदुम्न पाण्डेय ने जताया आभार इस शानदार पहल और अस्पताल की स्थापना के लिए क्षेत्र की जनता और आए हुए अतिथियों ने अस्पताल के संचालक डॉ. प्रदुम्न पाण्डेय का दिल से आभार भी व्यक्त किया।
लोगों का मानना है कि डॉ. पाण्डेय का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!