E-Paperखेलटेक्नोलॉजीधर्मबिहारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

सरदार पटेल की जयंती पर एकजुट हुई कुशीनगर पुलिस, एसपी केशव कुमार ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ. 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार 

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा सर्वोपरि, पुलिसकर्मियों ने लिया देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प। 

कुशीनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर  को कुशीनगर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और देश की संप्रभुता की रक्षा के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को  राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने पर जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और एकता का वातावरण बनाए रखना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!