
(एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार )
योगेश कुमार बने पटना के डीईओ।
गोपालगंजः बिहार शिक्षा विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का तबादला कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अमरेंद्र कुमार पाण्डेय को गोपालगंज का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है।
अमरेंद्र कुमार पाण्डेय इससे पहले भागलपुर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर कार्यरत थे। अब वे गोपालगंज में शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सिवा लेंगे।
वहीं, वर्तमान डीईओ योगेश कुमार का तबादला पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में किया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, बिना विलंब के प्रभार हस्तांतरण सुनिश्वित करने को कहा गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव से जिले की शिक्षा व्यवस्था में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की नजर अब नए डीईओ की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर रहेगी।




