Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियापंजाबबिहारमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े महिला का मर्डर, घर में घुसकर PDS डीलर सुलेखा गुप्ता को चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। 

शक्ति कुमार ✍️ 

पटना. पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला आलमगंज थानाक्षेत्र के दादर मंडी इलाके का है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक 45 वर्षीय महिला पीडीएस दुकानदार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया,

जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के परजनों और मोहल्ले वासियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.घटना के बाद पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. मृतका की पहचान दादर मंडी मोहल्ला निवासी पंटू गुप्ता के पत्नी सुलेखा गुप्ता के रूप में की गई है,

जो पीडीएस दुकानदार बताई जाती हैं. हत्या का कारण अब तक का स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतका के पति और पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के मुंशी पंटू गुप्ता ने बताया कि उन्हें अपने मां के घर में गिरने की सूचना मिली थी,उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर पहुंचे तो अपनी पत्नी सुलेखा गुप्ता को खून से लथपथ पाया, गंभीर हालत में सुलेखा देवी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के पति ने हत्या के कारणों को बताने में फिलहाल असमर्थता जताते हुए बताया कि उनका किसी से भी कोई विवाद नहीं था, हालांकि उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था.

मौके पर मौजूद पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है. दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!