कुशीनगर सामूहिक विवाह समारोह में 9 जोड़े बने एक-दूजे।

शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध गए।
जनहित सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही। विवाह के उपरांत आयोजकों की ओर से नवविवाहित दुल्हनों को गृहस्थी का सामान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुबह करीब दस बजे विभिन्न क्षेत्रों से आई नौ बारातों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी जोड़ों को विवाह मंडप में लाया गया, जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया।
महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को धार्मिक और उल्लासपूर्ण बना दिया। विवाह संपन्न होने के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। भोजपुरी फिल्म जगत के अभिनेता नागेंद्र उजाला, बलराम बाली तथा कॉमेडियन सुनील यादव की टीम ने विवाह गीत व भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार एवं कवि मन्नजय तिवारी और अमोद पांडेय ने किया।
इस अवसर पर सांसद जय प्रकाश निषाद, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग सदास्य मंत्री फुल बदन कुशवाह जी, विधायक विनय प्रकाश गौड़, विकास पांडेय, अजय प्रताप सिंह, अमिताभ मिश्रा, नंदलाल बिधोरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, वरिष्ठ मंत्री लड्डन खान, उपाध्यक्ष कन्या गुप्ता, अमोद उर्फ बाबू पांडेय, हरिराम कुशवाहा, राजेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अनूप मौर्य, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, अरशफिक अंसारी, इंदमोहम्मद, अनिरुद्ध गुप्ता , गोविंद कुशवाहा, रविंद्र राजभर, फूलचंद गुप्ता, दीपक कुमार, चंद्र सिंह कुशवाहा, कामेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समारोह में भोजपुरी फिल्म जगत के कई लोकप्रिय कलाकार शामिल हुए और कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक पहुंचे।




